फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth slits throat with a blade after returning from police outpost; hospitalized.

Agra News: पुलिस चौकी से लौटे युवक ने ब्लेड से काट लिया गला, भर्ती

Tue, 23 Jun 2026 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth slits throat with a blade after returning from police outpost; hospitalized.
रुनकता (आगरा)। कस्बे में रविवार रात जूता कारीगर बिट्टू ने संदिग्ध हालत में घर में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन का कहना है कि दो किशोरियों के लापता होने के मामले में बिट्टू से रुनकता पुलिस चाैकी में पूछताछ हुई थी। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रुनकता की रहने वाली दो किशोरियां 18 जून को घर से निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं आईं। परिजन ने प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसमें एक युवक पर ही बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया। वह भी घर से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। कस्बे का रहने वाला बिट्टू जूता फैक्टरी में काम करता है। उसके पिता नेत्रपाल ने बताया कि एक किशोरी ने बिट्टू के साथ दसवीं में पढ़ाई की थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले उसका फोन बड़े बेटे राहुल के पास आया। वह बिट्टू से बात करने की कह रही थी। भाई ने बिट्टू के घर में नहीं होने के बारे में बता दिया। इस पर फोन कट गया। इस बारे में जानकारी देने के लिए बिट्टू किशोरी के घर पहुंचा। वह उसके परिजन को बताकर घर वापस आ गया। रविवार रात आठ बजे दोनों किशोरी और शक के घेरे में आए युवक के परिजन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बिट्टू को रुनकता पुलिस चाैकी ले गए। पिता भी उसके साथ गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे घर भेज दिया। घर पहुंचने पर बिट्टू ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। परिजन ने उसे लहूलुहान देखकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार किया जा रहा है। पिता का कहना है कि बेटे के होश में आने पर ही गला काटने के कारण का पता चल सकेगा।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि किशोरी और युवक के परिजन ही बिट्टू को लेकर आए थे। पूछताछ के बाद उसे घर भेज दिया गया था। इस दाैरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। जिस नंबर से युवक के भाई के पास कॉल आई थी, उससे भी बात की। कॉल करने वाले ने किसी किशोरी के कॉल करने से इन्कार किया है। पूछताछ भी लिखापढ़ी में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed