फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth shot in suspicious condition

संदिग्ध हालत में युवक को गोली लगी

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in suspicious condition
औंछा (मैनपुरी)। थाना औंछा क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी युवक रविवार रात करीब तीन बजे संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार के लोग उसे इलाज के लिए फतेहगढ़ ले गए। जानकारी होने पर गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पास में ही रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात को हवन कुमार (30) घर के आंगन में चारपाई पर लेटा था। करीब तीन बजे मकान के अंदर फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग आंगन में पहुंचे तो हवन कुमार की बायीं कनपटी पर गोली लगने का निशान था। उसके परिवार वालों को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने छत के रास्ते से आकर उसको गोली मार दी है। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने घायल को कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर परिजन उसको उपचार के लिए फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। गोली से युवक के घायल होने की जानकारी पाकर पुलिस गांव में पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने पूछताछ के लिए पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घायल की मां मंजू देवी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हवन कुमार को गोली मारकर घायल कर देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए युवक के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस तहरीर पर जांच कर रही है। घायल युवक के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
ऋषि कुमार, थानाध्यक्ष औंछा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed