{"_id":"5bde9876bdec2269a642bcae","slug":"youth-shot-dead-in-wedding-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बहन की शादी में पहुंचे युवक को गोली मारी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की बहन की शादी में पहुंचे युवक को गोली मारी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोस्त की बहन की शादी में पहुंचे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि अन्य लोगों का कहना है कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी। दोनों ही मामलों में अपराध दर्ज होगा।
विज्ञापन
18 वर्षीय प्रवीण उर्फ सनी पुत्र सुरेंद्र पाल मिर्जापुर का निवासी था। एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के करीना दौलतपुर निवासी दोस्त की बहन की शादी शनिवार को थी। प्रवीण शनिवार को शादी में शिरकत करने पहुंचा था। शादी के देर रात कार्यक्रम चल रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार रात लगभग 11.30 से 12 बजे के बीच हर्ष फायरिंग हो रही थी। इसी बीच प्रवीण के पेट पर गोली लग गई। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। घायल प्रवीण को तत्काल एटा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की सूचना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक का परिवार भी पहुंच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वे दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।