फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth shot dead his wife lover in market in broad daylight In Agra

गैर के प्यार में अंधी बीवी: पति कर न सका बर्दाश्त, बीच बाजार प्रेमी को दी ऐसी मौत; देखने वालों की कांप गई रूह

Mon, 22 Apr 2024 09:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 09:19 AM IST
सार

पत्नी गैर के प्यार में अंधी हो गई। उसने उसके साथ भागकर शादी कर ली। इसे पति बर्दाश्त न कर सकाय, उसने पत्नी के सामने दिनदहाड़े बीच बाजार प्रेमी को गोली मार दी।

विज्ञापन
youth shot dead his wife lover in market in broad daylight In Agra
युवक ने पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिलजले युवक ने रविवार की शाम पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। गोली उसके सीने को भेद गई। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।   

विज्ञापन


घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाधि रोड की है। यहां लक्ष्मण (40) ने अपनी पत्नी नीतू के प्रेमी कंचन (27) को दिनदहाड़े भरे बाजार में गोली मार दी। गोली लगने से कंचन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही समय में उसके प्राण निकल गए। सरेआम गोली कांड से बाजार में भगदड़ मच गई। भीड़ ने आरोपी लक्ष्मण को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दर्दनाक: आंखों के सामने मां-बेटे को निगल गई मौत; पिता के हाथों में चार माह के मासूम ने तोड़ा दम; मची चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू ने बताया कि वह राजस्थान के जैरा का पुरा मंनिया की रहने वाली है। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के कृष्णा बाड़ी निवासी लक्ष्मण के साथ हुई थी। दोनों से दो बच्चें सोनाली (6 वर्ष) और रवि (3 वर्ष) हैं। इसी बीच उसे कंचन से प्रेम हो गया। पांच महीने पहले उसने कंचन के साथ भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों बच्चों को साथ में ले गई।

यह भी पढ़ेंः- Encounter: विकास दुबे की पलटी थी कार, यहां गैंगस्टर कालिया की फिसली बाइक; फिर पुलिस का निशाना तो लगना ही था

 

दोनों मजदूरी करके गुजारा कर रहे थे। सुबह लक्ष्मण ने फोन किया। कहा कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर उसने इलाज के लिए उसे छ सौ रुपये खाते में भेजे। लेकिन, उसने कहा कि उसे बच्चों को देखने का मन है। बच्चों को दिखा जा। बच्चों से मिलवाने के लिए वह शाम को बाजार में आई थी। उसके साथ प्रेमी कंचन भी था। कंचन को देखकर लक्ष्मण आग बबूला हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: मायके जाना चाहती थी पत्नी, रोका तो फंदे से झूल गई...पति ने देखा तो वह भी लटक गया; दो दिन पहले थी एनिवर्सरी
 

लक्ष्मण ने साथ में लाए तमंचे से कंचन को गोली मार दी। गोली कंचन के सीने को भेद गई। पलभर में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed