फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested gangster during encounter in Firozabad injured by bullet

Encounter: फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 10 हजार का इनामी, गोली लगने से हुए घायल

Sun, 21 Apr 2024 07:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

यूपी में एनकाउंटर का दौर जारी है। कुछ वर्ष पहले पुलिस की कहानी में बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की कार पलटी थी।  अब इस जिले में पुलिस को देखकर भाग रहे गैंगस्टर कालिया की बाइक फिसल गई। पुलिस की गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
Police arrested gangster during encounter in Firozabad injured by bullet
पुलिस गिरफ्त में 10 हजार का इनामी गैंगस्टर आरोपी कालिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 10 हजार का इनामी गैंगस्टर आरोपी कालिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज और एसओजी टीम को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का एक आरोपी बाइक द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नसीरपुर मार्ग पर अमौर नहर पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन

पुलिस से भागते समय फिसल गई बाइक

बाइक पर आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर अपनी बाइक को दौड़ा दिया। बाइक लेकर नहर की पटरी की ओर जाने लगा। इस रास्ते में उसकी बाइक फिसल गई। वह हड़बड़ाहट में गिर गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं एक दर्जन मुकदमे

एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी का नाम शोएब उर्फ कालिया पुत्र जाकिर अली है। वह बरी का नगला, 60 फुटा रोड, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद का रहने वाला है। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिरसागंज, थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, थाना जगदीशपुरा आगरा, थाना ताजगंज आगरा, थाना हरी पर्वत आगरा और थाना हाथरस में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed