{"_id":"69ec4a86c597e6b168005ec5","slug":"youth-shot-amid-alleged-affair-dispute-teacher-under-suspicion-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सरकारी मास्टर की बीवी से अवैध संबंध, किराएदार युवक पर सिर्फ शक था; अब उसके साथ हो गया बड़ा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सरकारी मास्टर की बीवी से अवैध संबंध, किराएदार युवक पर सिर्फ शक था; अब उसके साथ हो गया बड़ा कांड
Sat, 25 Apr 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:30 AM IST
सार
आगरा में ढाबे पर काम करने वाले युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी, परिजन ने सरकारी शिक्षक पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि घटना के पीछे की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एकता थाने के सेमरी का ताल क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ढाबे पर खाना बनाने का काम करने वाले युवक के पैर में संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की मां ने एक महिला के सरकारी शिक्षक पति पर अवैध संबंध के शक में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेवला के सरस्वती विहार निवासी टिन्नी ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा राहुल शर्मा एकता थाना क्षेत्र में एक ढाबे में खाना बनाता है। एक वर्ष पूर्व वह एक सरकारी शिक्षक के घर में किराए पर रहते थे। शिक्षक की 40 वर्षीय पत्नी ने बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया। बेटे के उसके पास नहीं जाने पर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। बेटे के महिला से मिलने पर शिक्षक मारपीट करता था। वह कई बार बेटे को बुलाकर पीट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे मकान खाली कर वह दूर रहने लगीं। बृहस्पतिवार रात को शिक्षक ने बेटे को बात करने के बहाने घर के पास बुलाया। रात 9 बजे के करीब उन्होेंने बेटे को फोन मिलाया तो बेटे ने आरोपी के गोली मारने की जानकारी दी। वह पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचीं। बेटे को पुलिस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सभी पहलू पर पड़ताल कर रही है।
पुलिस बना रही दबाव
घायल युवक की मां ने आरोप लगाया कि थाने पर पूछताछ के दौरान शिक्षक और उसकी पत्नी वहां पहुंच गए। महिला पुलिस के सामने खुद से आधी उम्र के मेरे बेटे से प्रेम संबंध की बात कहने लगी। वहीं पुलिस बार-बार बेटे पर खुद को गोली मारने का बयान देने का दबाव बना रही है।
घायल युवक की मां ने आरोप लगाया कि थाने पर पूछताछ के दौरान शिक्षक और उसकी पत्नी वहां पहुंच गए। महिला पुलिस के सामने खुद से आधी उम्र के मेरे बेटे से प्रेम संबंध की बात कहने लगी। वहीं पुलिस बार-बार बेटे पर खुद को गोली मारने का बयान देने का दबाव बना रही है।