{"_id":"5bfd5098bdec22415c7d09ec","slug":"youth-shoots-himself-after-love-failure-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती से बात करते करते युवक ने अपनी कनपटी पर मार ली गोली, सामने आई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से बात करते करते युवक ने अपनी कनपटी पर मार ली गोली, सामने आई यह वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 27 Nov 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
घायल पड़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर हाईवे प्लाजा की पार्किंग में महिला मित्र के सामने युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली कनपटी के आरपार हो गई। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक के पास से उसके पिता का पिस्टल भी बरामद हुआ है।
महानगर के अंतापाड़ा निवासी मनीष सक्सेना(23) पुत्र खेमचंद सक्सेना मंगलवार को हाईवे प्लाजा पार्किंग में एक युवती के साथ था। बताया गया कि वो युवती से बात कर रहा था। तभी अचानक उसने पिस्टल निकाली और अपनी कनपटी पर गोली मार ली।
गोली लगते ही मनीष सक्सेना खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को नयति में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। प्रेम प्रसंग में फेल होने के चलते युवक ने पिता की पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के वक्त पूर्व प्रेमिका और उसका प्रेमी भी मनीष के साथ पार्किंग में मौजूद थे।
बोला भाई, खुद नहीं मारी गोली
मनीष के भाई सोनू ने एक युवक और युवती पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छोटा भाई हाईवे प्लाजा में आकर ही ऐसा कदम क्यों उठाता। कहीं भी कर सकता था। उन्हें युवक और युवती पर शक है। हालांकि हाईवे प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में मनीष खुद को गोली मारते दिखाई दे रहा है।
मनीष ने युवक-युवती के साथ किया नाश्ता
पुलिस का कहना है कि खुद को गोली मारने से पहले मनीष ने युवक और युवती के साथ हाईवे प्लाजा में बैठकर नाश्ता भी किया। उसके बाद तीनों पार्किंग में आ गए। कुछ देर बात करने के बाद युवक ने खुद की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार ली।
यह देख युवक और युवती के मुंह में चीख निकल गई। कृष्णानगर पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर रही है। हाईवे प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं, जिससे की हकीकत का पता चल सके।