फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth riding tempo dies due to collision with vehicle, one serious

Agra News: वाहन की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Tue, 05 Mar 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth riding tempo dies due to collision with vehicle, one serious
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर वाहन की टक्कर से टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत अनूप (23) सोरोंजी थाना क्षेत्र के एवनपुर गांव का रहने वाला था। मंगलवार को अनूप और विनीत किसी काम से अमांपुर गांव आए थे। देर शाम को दोनों टेंपो में सवार होकर वापस घर एवनपुर जा रहे थे। बताया जाता है जैसे ही टेंपो करसाना गांव के पास पहुंचा तभी एक वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। साथ ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

इस दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाई। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विनीत की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। पुलिस ने सड़क हादसे की जानकारी उनके परिजन को दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed