{"_id":"693984b5a1d9eab5ba05a177","slug":"youth-riding-an-activa-dies-after-colliding-with-a-crane-in-agra-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Accident: क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा; वाहन किया गया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident: क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा; वाहन किया गया सीज
Wed, 10 Dec 2025 08:03 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:03 PM IST
सार
क्रेन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
क्रेन की टक्कर से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना हरिपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खान निवासी अतुल राठौर (26 वर्ष) नूनिहाई स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत थे। वह सुबह करीब 10 बजे अपनी एक्टिवा से नौकरी पर जा रहे थे। हनुमान नगर पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार क्रेन ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और क्रेन चालक के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्रेन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन