फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth resident of Nagla Sudama ate poisonous substance

Agra News: नगला सुदामा निवासी युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 16 Jun 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Youth resident of Nagla Sudama ate poisonous substance
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला सुदामा निवासी एक युवक ने किसी कारण के चलते बृहस्पतिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदामा निवासी योगेश कुमार (32) बृहस्पतिवार की शाम घर पर था। किसी कारण के चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबियत खराब होने लगी। हालत बिगड़ने के बाद जब परिजन को उसके जहर खाने की जानकारी हुई तो घर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही योगेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई दुर्गेश ने बताया कि अचानक भाई की तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed