{"_id":"699f66db48e24a4dbf06039c","slug":"youth-punches-traffic-cop-at-cariappa-square-and-flees-agra-news-c-25-1-agr1034-998369-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करिअप्पा चाैराहे पर ट्रैफिक सिपाही को घूंसा मारकर भागे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करिअप्पा चाैराहे पर ट्रैफिक सिपाही को घूंसा मारकर भागे युवक
Thu, 26 Feb 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
आगरा। रकाबगंज क्षेत्र के करिअप्पा चाैराहे पर बुधवार शाम यातायात व्यवस्था संभाल रहे सिपाही निखिल कसाना से स्कूटर सवार दो युवकों का विवाद हो गया। अचानक सिपाही को घूंसा मारकर आरोपी भाग गए।
सिपाही ने दूसरे वाहनों को निकालने के लिए प्रतापपुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को रोका हुआ था। मगर युवक बार-बार स्कूटर आगे ले जाने की कोशिश कर रहे थे। सिपाही के मना करने पर विवाद हुआ। सिपाही ने युवकों को पकड़ने के लिए बाइक से पीछा किया। दोनों को फतेहाबाद रोड पर पकड़ लिया।
यह देखकर भीड़ जुट गई। इस पर आरोपी युवक स्कूटर छोड़कर भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में देर रात सिपाही की तहरीर पर युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।