फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth posted controversial video on social media, arrested

Agra News: सोशल मीडिया पर युवक ने पोस्ट की विवादित वीडियो, गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 03:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Youth posted controversial video on social media, arrested
अमांपुर। गांव अर्जुनपुर के एक युवक ने अपने सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट कर दिए। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्यक्त हो गया। उन्होंने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गांव अर्जुनपुर निवासी इलियास उर्फ अली हसन ने सोशल मीडिया पर कुछ विवादित वीडियो पोस्ट किए। विवादित होने के कारण यह वीडियो वायरल हो गए। इस पर हिंदू संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इस पर बजरंग दल के अमांपुर नगर संयोजक विकास ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि युवक ने सावन माह और स्वतंत्रता दिवस के बीच सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट कर माहौल को खराब करने की कोशिश की है। इससे कभी भी सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed