फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth plastering roof dies after being electrocuted by HT line.

Agra News: छत का प्लास्टर करा रहे युवक की एचटी लाइन के करंट से मौत

Thu, 21 May 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Youth plastering roof dies after being electrocuted by HT line.
एचटी लाइन के करंट से बिरखेपुरा में मृतक जितेन्द्र सिंह
बाह। खेड़ा राठौर के बिरखेपुरा गांव में बुधवार सुबह 8 बजे अपने घर की छत पर प्लास्टर करा रहे जितेंद्र सिंह (22) की एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बचाने पहुंची छोटी बहन मोहिनी भी झुलस गई। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी एचटी लाइन न हटाए जाने पर हुए हादसे को बिजली विभाग की लापरवाही बताकर गुस्साए गमजदा परिजन ने शव रख कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा एवं खेडा राठौर पुलिस ने जांच और कार्यवाही आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बिरखेपुरा के मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घर के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। लाइन हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन अधिकारी टाल मटोल करते रहे। आरोप है कि धन की मांग भी की गई। बुधवार सुबह बेटा जितेंद्र सिंह घर की छत का प्लास्टर करा रहा था। जैसे ही वह छत से उठा, एचटी लाइन के संपर्क में कंधा आ गया और करंट की चपेट में आने से छटपटा कर गिरकर अचेत हो गया। गिरते समय जितेंद्र की चीख निकलने पर छत पर मौजूद छोटी बेटी मोहिनी उसे बचाने के लिए पहुंची, तो लाइन के संपर्क में आने से उसका सिर झुलस गया और गिर पड़ी। चीख पुकार मचने पर परिजन और पड़ोस के लोग दोनों को उपचार के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जीवित होने के अंदेशे में परिजन आगरा ले पहुंचे। वहां पर भी मृत घोषित किए जाने पर शव लेकर बाह सीएचसी पर पहुंचे। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गुस्साए गमजदा परिजन और गांव के लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर शव को लेकर घर पर पहुंच गए। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन परिजनों ने लाइन हटने एवं दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव नहीं हटने दिया। आखिर में अधिशाषी अभियंता रोहित शर्मा ने जांच और मुआवजे का आश्वासन दिया। वहीं एसओ खेड़ा राठौर ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed