फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Photo posted on Twitter wearing police uniform recovered 35 thousand rupees by showing awe in mathura

Mathura: पुलिस की वर्दी पहनकर ट्विटर पर डाली फोटो, रौब दिखाकर वसूले 35 हजार रुपये

Fri, 16 Sep 2022 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 06:24 PM IST
सार

पुलिस के दरोगा की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो डालना एक नटवरलाल को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह वर्दी पहनकर लोगों को धमकाया करता था।
 
 

विज्ञापन
Youth Photo posted on Twitter wearing police uniform recovered 35 thousand rupees by showing awe in mathura
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा में टप्पेबाज युवक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नटवरलाल ने धोखाधड़ी करने के लिए पुलिस की वर्दी का सहारा लिया। उसने दरोगा की वर्दी पहनकर ट्विटर पर फोटो डाल दी। इसके बाद एक युवक को अपना जाल में फंसाकर 35 हजार रुपये भी वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर उप्र पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुआ फोटो वायरल हुआ था, जिसकी जांच उपनिरीक्षक सोहनवीर ने की, जिसमें पाया गया कि ट्विटर के एक पेज पर 2 सितंबर को भगत सिंह पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम गौहारी छाता ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी में फोटो पोस्ट की थी, जो दंडनीय अपराध है। 
विज्ञापन


कस्बे के रहने वाले अशोक ने बताया वह किसी मामले में इसे छाता कोतवाली में मिला था। उसके बाद वह उसे अपने कार्यालय पर बुलाकर ले गया। यहां पर उसने पुलिस की वर्दी अपने कार्यालय पर दिखाई और उससे कहा कि मैं भी एक दरोगा हूं, आप चिंता न करिए। आपके मामले में पूरी मदद होगी। यहीं नहीं उससे रिश्वत के तौर पर 35000 रुपये भी लिए, जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई। इसका संज्ञान लेते हुए थाना छाता पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस जालसाज की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed