फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Page - Students from class 9 to 12 have two days' chance for admission.

यूपी: 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए बढ़ाया गया पंजीकरण का समय, जानें अंतिम तारीख

Mon, 09 Oct 2023 02:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 09 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 से 12 तक का कोई भी छात्र छात्रा प्रवेश से वंचित न रह जाए इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यूपी बोर्ड में 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए स्कूलों का पंजीकरण कराने का समय बोर्ड द्वारा बढ़ा दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Youth Page - Students from class 9 to 12 have two days' chance for admission.
माध्यमिक शिक्षा परिषद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को विद्यालयों में प्रवेश व आवेदन के लिए दो दिन का मौका है। छात्र छात्राएं बिलंब शुल्क के साथ 10 अक्तूबर तक स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। इसी तिथि तक अग्रिम पंजीकरण एवं बोर्ड आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 से 12 तक का कोई भी छात्र छात्रा प्रवेश से वंचित न रह जाए इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यूपी बोर्ड में 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए स्कूलों का पंजीकरण कराने का समय बोर्ड द्वारा बढ़ा दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पहले स्कूलों द्वारा छात्र छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए 30 सितंबर की तिथि नियत की थी। लेकिन बाद में इसको बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया गया। 
विज्ञापन


अब शिक्षण संस्थान दसवीं एवं बारहवीं के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र- छात्राओं का 10 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। 30 सितंबर तक इन कक्षाओं में 79662 छात्र छात्राएं अपना प्रवेश ले चुके हैं। कक्षा 9 व 11 के छात्र छात्राओं को 50 रुपये बिलंब शुल्क पंजीकरण के लिए देना होगा। जबकि कक्षा 10 व 12 के छात्र छात्राओं को बोर्ड आवेदन के लिए 100 रुपये बिलंब शुल्क देना होगा। कक्षा 9 से 12 तक के जो छात्र छात्राएं प्रवेश लेंगे उनकी फोटो युक्त नामावली, कोषपत्र की प्रति सहित 15 अक्तूबर तक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए तिथि 10 अक्तूबर तक है। सभी स्कूल संचालक अंतिम तिथि तक प्रवेश लें। कोई छात्र छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।-पीके मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed