फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth of Bihar harassing girl for refusing to marry

'अकेला हूं कोई नहीं है परिवार में': शादी के लिए बिहार के युवक का ऐसा झूठ, शादी से किया मना; तो पड़ गया पीछे

Sun, 30 Jul 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 10:09 AM IST
सार

शादी से मना करने पर बिहार का युवक युवती को परेशान कर रहा है। उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
youth of Bihar harassing girl for refusing to marry
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक युवती का रिश्ता शादी कराने वाली वेबसाइट के माध्यम से बिहार के युवक के साथ तय हुआ। युवक ने खुद को अकेला बताया। रोके की रस्म होने के बाद उसका भेद खुल जाने पर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती का आरोप है कि अब युवक उसे परेशान कर रहा है। जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी मुलाकात 

सिकंदरा क्षेत्र की युवती ने बताया कि एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए पंजीकरण कराया था। बिहार के पटना निवासी अमर्त्य श्रीवास्तव की प्रोफाइल देखी। बातचीत होने लगी। अमर्त्य ने बताया कि कोविड से माता, पिता और भाई-बहन की मौत हो गई थी। वह अकेला है। रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसने एक दिन कॉल करके कहा कि मामी की तबीयत खराब है। कभी भी मौत हो सकती है। इसलिए जल्द से जल्द रोका करा लिया जाए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ठगों का जाल: सस्ते के चक्कर में ढाबा संचालक हुआ ठगी का शिकार, बेहद सस्ते समाने के दे दिए 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गया था रोका 

इस पर छह मई 2022 को रोका की रस्म कराई गई। अमर्त्य अकेला ही आया। कोई रिश्तेदार भी साथ नहीं था। बाद में पता चला कि अमर्त्य ने झूठ बोला था। उसके परिवार में सभी लोग हैं। शादी से इन्कार कर देने पर वह धमकी दे रहा है। मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजता है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें -  UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed