फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth killing by poisoning in mainpuri

प्रेम प्रसंग में जहर देकर युवक की हत्या, नोएडा से लौट रहा था घर

Mon, 14 Jan 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jan 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
youth killing by poisoning in mainpuri
murder

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगपुर में एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते जहर देकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका सहित परिजनों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


युवक नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार शाम को उसने अपनी मां को फोन कर कहा कि वो घर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रंगपुर निवासी बंटी पुत्र शिवदयाल नोएडा के सेक्टर 125 में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार को वो घर लौट रहा था। मां से फोन पर हुई बातचीत में उसने घर पर आने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने दी हत्या की सूचना

परिजनों के अनुसार काफी इंतजार करने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो रात करीब 10 बजे आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने फोन कर हत्या किए जाने की बात बताई। परिजन बंटी की तलाश में जुट गए। 

सोमवार की सुबह शव गांव स्थित एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती और परिजनों ने सुनियोजित साजिश के तहत जहर देकर हत्या की है। 

वहीं, मौके पर पुलिस को युवती का एक फोटो भी मिला। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग तो मान रही है, लेकिन हत्या करने की बात पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहने की स्थिति में होगी। 

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed