{"_id":"60eb3e818ebc3eacd9557735","slug":"youth-killed-in-accident-wife-and-son-injured-agra-news-agr499374486","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रोहतक से परिवार सहित मथुरा बांके बिहारी के दर्शन करने आ रहे युवक की कार पलवल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हो गए।
मूल रूप से थाना खैरगढ़ के गांव रैपुरा निवासी ब्रजेश (28) पुत्र रामप्रकाश तैनगुरिया दस वर्ष से शिकोहाबाद के मोहल्ला लक्ष्मीनगर में निवास कर रहे थे। ब्रजेश हरियाणा के रोहतक में एक प्लाईबोर्ड की फैक्ट्री में काम करते थे। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहीं रहते थे। रविवार छुट्टी होने के कारण ब्रजेश पत्नी और बच्चे को लेकर मथुरा बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे थे।
रास्ते में पलवल के समीप फरग नगर के समीप सुबह करीब 6 बजे उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। कार सवार ब्रजेश, उसकी पत्नी सोनम और बेटा लकी घायल हो गए। हादसे में ब्रजेश की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी सोनम और बेटे का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्रजेश का बड़ा भाई नरेश फौज में तैनात है। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। हादसे की जानकारी होने पर लक्ष्मीनगर में ब्रजेश के घर रिश्तेदार और मिलने वालों का तांता लगा रहा।