{"_id":"65ba990c2fa2edbaa9098be4","slug":"youth-from-sunnagarhi-dies-under-suspicious-circumstances-in-gujarat-kasganj-news-c-25-1-agr1013-385990-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुन्नगढ़ी के युवक की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुन्नगढ़ी के युवक की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढी क्षेत्र से अपने भाइयों के साथ मजदूरी करने गए युवक की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ठेकेदार पर युवक की हत्या का आरोप लगा रहे है। गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम किलोनी निवासी बबलू (20) पुत्र खंदारी सिंह अपने बड़े भाई सर्वेश व उमाशंकर के साथ चार माह पहले गुजरात बड़ौदा मजदूरी करने गया। कवरेज खां निवासी गंजडुंडवारा, जुबैर खां निवासी गणेशपुर, मनोज निवासी धर्मपुर सुन्नगढ़ी मजदूरी के लिए गुजरात ले गए। बबलू बड़ौदा के गवासर स्थित मीरा ईंट के भट्ठे पर मजदूरी करने लगा। जबकि उसके भाई अन्य किसी जगह काम करने लगे। रविवार की शाम उसके भाइयों को बबलू के सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने की सूचना दी।
सूचना पर जब भाई अस्पताल पहुंचे तो बबलू का शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई सर्वेश का कहना था कि भट्ठा मालिक और ठेकेदार ने बबलू की मारपीट कर हत्या कर दी। गुजरात पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शव को पैतृक गांव किलोनी ले आए।