फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth from non-community took the girl away, police is searching

Agra News: युवती को ले गए गैर समुदाय के युवक, तलाश रही पुलिस

Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth from non-community took the girl away, police is searching
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली एक युवती को गैर समुदाय के आरोपी अपने साथ ले गए। काफी तलाश के बाद युवती का पता नहीं लगा। इसके बाद मां ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुत्री को जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री 22 अगस्त को घर पर थी। सुबह के समय आरोपी अमन और शहजाद उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर चले गए। जानकारी होने के बाद पुत्री की काफी तलाश की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जब आरोपी के घर जाकर जानकारी लेनी चाहिए तो परिजन गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए। पीड़िता ने पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्री को जल्द ढूंढ कर लाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व तलाश शुरू कर दी है। युवती के लापता होने के बाद परिजन बेहद घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed