{"_id":"68adfcb259e18ea3b90272fb","slug":"youth-from-agra-who-went-to-vaishno-devi-with-four-friends-was-swept-away-in-landslide-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चार दोस्तों संग वैष्णो देवी गया आगरा का युवक भूस्खलन में बहा, घर पर जुटे रिश्तेदार; परिजन जम्मू रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार दोस्तों संग वैष्णो देवी गया आगरा का युवक भूस्खलन में बहा, घर पर जुटे रिश्तेदार; परिजन जम्मू रवाना
Wed, 27 Aug 2025 12:00 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:00 AM IST
सार
आगरा के खेरागढ़ निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। दर्शन कर लाैटते समय वह भूस्खलन की चपेट में आ गए। दोस्त समेत युवक बह गया। परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
शिव बंसल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ कस्बा निवासी व्यापारी बिनोद बंसल का बेटा शिव बंसल (21) 23 अगस्त को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। साथ में राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव सैपऊ निवासी उसके चार दोस्त यश गर्ग, आदित्य परमार, दीपक मित्तल व प्रांशु मित्तल भी थे।
परिजन के मुताबिक वापस लौटते समय जम्मू में किशनपुर डोमेल रोड पर भूस्खलन होने से मिट्टी व पानी के तेज बहाव में सभी लोग बह गए। दो युवकों आदित्य परमार और दीपक मित्तल ने तैरकर पेड़ों की टहनियां पकड़ लीं, जिससे वे बहाव में जाने से बच गए।
दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं शिव बंसल, यश गर्ग और प्रांशु मित्तल अभी तक लापता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी मिलते ही तमाम रिश्तेदार भी खेरागढ़ स्थित घर पर पहुंचने लगे।