{"_id":"6675f20f08c21ec29c07a756","slug":"youth-feared-drowning-in-hazara-canal-kasganj-news-c-175-1-mt11003-116937-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक के हजारा नहर में डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक के हजारा नहर में डूबने की आशंका
Sat, 22 Jun 2024 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पांच दिन से लापता मंदबुद्धि युवक के कपड़े हजारा नहर के नजदीक मिलने से परिजनों ने उसके नहर में गिरने की आशंका जताई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया है। युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
शहर सोरों गेट स्थित गली सत्तार बाली बगिया निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सकूर ने बताया कि उसका भाई अब्दुल हकीम जो कि मंद बुद्धि का था। वह बीती 18 जून से वह लापता हो गया। उसके कपड़े शुक्रवार को ततारपुर स्थित हजारा नहर के किनारे मिले हैं। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि अब्दुल स्नान के दौरान नहर में डूब गया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। पीएसी के गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। इंस्पेक्टर रामवकील ने बताया कि परिजनों ने युवक की हजारा नहर में डूबने की आशंका जताई है।