फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth falls victim to fraud after card gets stuck in ATM

यूपी: एटीएम में कार्ड फंसने पर न करें ये भूल, युवक हो गया ठगी का शिकार; खाते से निकल गई रकम

Sun, 20 Sep 2026 07:15 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 07:15 AM IST
सार

एटीएम में कार्ड फंसने पर युवक ने वहां लिखे नंबर पर काॅल किया। फोन उठाने वाले ने बताया कि शाम को गाड़ी आने पर कार्ड निकल सकेगा। इसके बाद वह जरूरी काम से चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 28 हजार रुपये निकलने के संदेश आए। वह एटीएम पहुंचे तो कार्ड नहीं था।

विज्ञापन
Youth falls victim to fraud after card gets stuck in ATM
एटीएम सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में फंसा कार्ड निकलवाने के लिए मदद मांगना व्यक्ति को भारी पड़ गया। दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करने पर जालसाजों ने कार्ड निकाला और खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर रकाबगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मैनपुरी निवासी दीपक मिश्रा वर्तमान में ताजगंज क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे वह एमजी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के एटीएम पर बैंकिंग सुविधा अपडेट कराने गए थे। इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड मशीन में फंस गया। 
विज्ञापन


एटीएम के पास दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर उन्होंने फोन किया। फोन करने वाले ने बताया कि शाम चार बजे गाड़ी आने पर कार्ड निकल सकेगा। इसके बाद वह जरूरी काम से चले गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 28 हजार रुपये निकलने के संदेश आए। वह एटीएम पहुंचे तो कार्ड नहीं था। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क
एटीएम में डेबिट कार्ड फंस जाए तो केबिन में लिखे किसी अनजान मोबाइल नंबर पर फोन न करें। बैंक की अधिकृत हेल्पलाइन या शाखा से संपर्क करें। बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराएं। खाते से आए संदेशों की निगरानी रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन या बैंक संबंधी जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed