{"_id":"69f8e4aeaa1dd8fbb4036978","slug":"youth-falls-into-canal-while-trying-to-escape-from-vehicles-missing-agra-news-c-421-1-ag11011-7328-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहनों से बचने के प्रयास में नहर में गिरा युवक, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहनों से बचने के प्रयास में नहर में गिरा युवक, लापता
विज्ञापन
फाइल फोटो एंव पुलिस प्रशासन एंव गौतखोर
अछनेरा। तुरकिया नहर पटरी (सड़क) पर वाहनों से बचने के प्रयास में सोमवार की दोपहर एक युवक का पैर फिसल गया। वह नहर में गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक के नहर में बहने की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी युवक का कोई पता नहीं लग सका है।
पुलिस के मुताबिक गांव गोबरा निवासी महेश (32) सोमवार को तुरकिया नहर की पटरी से होकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज गति वाहनों की चपेट में आने से बचने की कोशिश में उसका नहर में पैर फिसल गया। आसपास के लोगों ने बताया कि महेश ने संभलने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और देखते ही देखते वह डूबकर बहता हुआ चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर से लेकर खबर लिखे जाने तक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इधर, युवक का कोई पता न चलने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। नहर के किनारे सुरक्षा इंतजामों को लेकर लोगों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। परिजन का आरोप है कि इलाके में भारी वाहन तेज गति से निकलते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जलस्तर अधिक और बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस तेज गति से गुजरे ट्रक के चालक की भी तलाश में लगी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।