फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth enters house and molest married woman attacks on Mother in law Crime news in hindi

सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर की विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध करने पर सास को मारी कैंची

Sun, 20 Oct 2019 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 20 Oct 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
youth enters house and molest married woman attacks on Mother in law Crime news in hindi
सांकेतिक तस्वीर
रकाबगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर को सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ कर दी। उसने शोर मचाया तो सास आ गई। सास ने विरोध किया तो युवक हमलावर हो गया और सास की गर्दन में कैंची मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


रकाबगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की शादी पांच साल पहले हुई थी। पति जूता कारीगर है। महिला के मायके के पास का रहने वाला युवक रंजीत शनिवार दोपहर एक बजे घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने विवाहिता से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


उसकी सास दूसरे कमरे में थी। बहू का शोर सुनकर वह आ गई। उन्होंने बहू से छेड़छाड़ का विरोध किया। युवक को पकड़ लिया। यह देखकर रंजीत ने अपनी जेब से कैंची निकाल ली। इसके बाद महिला की सास के गले पर मार दी। वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास-बहू के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पत्नी से मिलने आए प्रेमी को पति ने पकड़ा
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले में पत्नी से मिलने आए प्रेमी को पति ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की शादी को तीन साल हो गए हैं। महिला के शादी से पहले प्रेम संबंध अलीगढ़ के युवक से चल रहे हैं। शुक्रवार रात महिला का पति बाहर गया था।

शनिवार दोपहर वह घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो महिला और युवक मिल गए। पुलिस युवक को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed