फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies due to electrocution

Agra News: करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 28 May 2024 04:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
-संतपुर निवासी युवक गौतम बुुद्ध नगर में करता था नौकरी, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

किशनी। गांव संतपुर निवासी एक युवक की गौतम बुद्ध नगर में करंट लगने से मौत हो गई। युवक वहां एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। कूलर से हुए हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।

थाना क्षेत्र के गांव संत पुर रामनगर निवासी रामवीर (42) गुलदस्तापुर देवला गौतम बुद्ध नगर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। वहां एक किराये के कमरे में रह रहे थे। रविवार को कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने की वजह से रामवीर की मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव संतपुर पहुंची तो परिजन में चीखपुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए गौतम बुद्ध नगर के लिए रवाना हो गए। परिजन ने बताया कि देर शाम तक शव गांव पहुंचेगा। इसके बाद रामवीर के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed