फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies due to drowning in Ramlila pond

रामलीला स्थित तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sat, 24 Jul 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Ramlila pond
रफ़रोजाबाद ! रामलीला मैदान स्थित तालाब में डूबकर युवक की मौत - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रामलीला परिसर स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस और क्षेत्रीय लोगों के साथ युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौकी गेट निवासी सैंकी शनिवार को रामलीला मैदान के समीप बने तालाब के पास घूम रहा था, तभी किसी तरह से तालाब में गिरकर डूब गया। युवक के डूबते ही आसपास के लोगों ने शोरगुल किया तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय, क्षेत्रीय पार्षद हरिओम वर्मा व अन्य लोगों के साथ युवक के परिजन भी पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई गई। करीब आधा घंटे तलाश के बाद युवक का शव बरामद हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई को पूरा करने के साथ ही परिजन शव को घर ले गए। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत
एका। एका थाना क्षेत्र के गांव मधीपुर निवासी अतुल की मौत खेत में करंट लगने से हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर रोड पर मिला नवजात शिशु का शव
फिरोजाबाद। जलेसर रोड पर नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed