{"_id":"68d2d9cf109f4b21270f1c71","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-kasganj-news-c-25-1-agr1063-875749-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Tue, 23 Sep 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सहावर। गांव बेहटा फाटक के पास मंगलवार सुबह कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सहावर गेट के गांव नगला अख्तर निवासी उमेश कुमार (28) पुत्र भोजराम के रूप में हुई है।
मृतक के भाई अशोक ने बताया कि उमेश मंडी तिराहा स्थित लव ढाबा पर काम करता था। ढाबा का मालिक रविवार को टनकपुर गए थे। इस कारण ढाबा बंद था। उमेश सोमवार दोपहर सहावर गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे परिजन को बढारी रेलवे स्टेशन मास्टर का फोन आया कि गांव बेहटा फाटक के पास उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी। आशंका जताई जा रही है कि कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है।