{"_id":"5d496c558ebc3e6d0c33b4e1","slug":"youth-dies-after-falling-from-moving-train-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कैफियत एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, परीक्षा देकर दिल्ली से लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: कैफियत एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, परीक्षा देकर दिल्ली से लौट रहा था घर
Tue, 06 Aug 2019 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में चलती ट्रेन से गिरकर लखीमपुर खीरी निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक दोस्त के साथ कैफियत एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। सूचना पर पहुंचे युवक के रिश्तेदार उसका शव ले गए। मृतक के पिता लखीमपुर खीरी में कृषि विभाग में कार्यरत है।
थाना सिरसागंज के ग्राम जायमई के पास मंगलवार को रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी के थाना बेलरायां चीनी मिल कॉलोनी निवासी जावेद (23) पुत्र लल्लन के रूप में हुई।
जावेद अपने दोस्त विध्यांचल सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी थाना कसबा हैदरगंज बाजार, अयोध्य के साथ दिल्ली पेपर देने को गया था। मंगलवार सुबह दोनों दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से वापस आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

सिरसगांज के पास हुआ हादसा
मृतक के दोस्त विध्यांचल ने बताया कि जावेद टॉयलेट करने गया था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसको चिंता हुई। वो टॉयलेट की ओर गया। जावेद दिखाई नहीं दिया तो चेन पुलिंग करके गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी।
इटावा रेलवे स्टेशन पर विध्यांचल ने जावेद के रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना देने के साथ वापस थाना सिरसागंज पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार तोमर, एसआई कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
ग्राम जायमई के पास रेलवे लाइन किनारे जावेद का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सूचना पाकर मृतक के रिश्तेदार भी फिरोजाबाद पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद जावेद का शव उन्हें सौंप दिया गया।
एसएचओ सुनील कुमार तोमर ने बताया कि जावेद मूलरूप से जिला अंबेडकर नगर थाना अकबरपुर के वरियावन बाजार निवासी है। उसके पिता लल्लन लखीमपुर खीरी में कृषि विभाग में तैनात है। वो उनके साथ रहता था। जावेद इकलौता बेटा था।