{"_id":"6410b586a28658d0b4063589","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-mustard-cutter-threshing-machine-kasganj-news-c-25-1-90621-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरसों की कटर थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरसों की कटर थ्रेशिंग मशीन की चपेट में आकर युवक की मौत
Tue, 14 Mar 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। तहसील क्षेत्र के कस्बा भरगैन में कटर थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह मशीन के पट्टे में फंस गया और हादसा हो गया। परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
मोहल्ला नत्थू निवासी कैफ (18) मंगलवार को कस्बे में ही मजदूरी पर कटर थ्रेसिंग मशीन पर सरसों को निकालने के लिए गया हुआ था। जब सरसों निकल रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और मशीन के पट्टे पर गिर गया और मशीन में फंस गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। हादसे पर काम कर रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, सीओ आरके तिवारी, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की। बुझ गया घर का चिराग पटियाली क़स्बा भरगैन कटर थ्रेसर की चपेट में आकर कस्बा निवासी कैफ की मौत हो गई। वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसके चार बहनें हैं। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। उसके माता पिता और बहनों का रो रो कर बुरा हाल था।