फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies after being buried under tractor trolley

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत

Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being buried under tractor trolley
कासगंज के पटियाली में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दबने से मृतक सुभाष का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
पटियाली। सिकंदरपुर वैश में मिट्टी के भर रहे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे गंगापुर निवासी सुभाष 25 वर्ष के आ जाने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा ट्राली के खराब हुए प्रेशर को चेक करते समय हुआ। मंगलवार की रात ग्राम गंगपुर में मिट्टी को जेसीबी मशीन से खोदकर ट्रैक्टर ट्राली से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। ट्राली का प्रेशर खराब होने से ट्राली ऊपर उठने के बाद नीचे नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

सुभाष प्रेशर को चेक करने लगा। इसी बीच ट्राली अचानक गिर गई और वह ट्राली के नीचे दब गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed