फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies 10 days before marriage, protest in collectorate

मातम में बदलीं खुशियां: दूल्हे पर मौत ने मारा ऐसा झपट्टा, घरवालों के उड़े होश; गांव में पसरा सन्नाटा

Fri, 23 Feb 2024 07:46 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 07:46 AM IST
सार

शादी से 10 दिन पहले दूल्हे की मौत हो गई। पुलिस युवक की मौत को हादसा मान रही है, तो वहीं घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में फिर से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Youth dies 10 days before marriage, protest in collectorate
दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डौकी के गांव पावसर में शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में मौत का केस दर्ज किया जबकि परिजन दो लोगों पर कार से टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट और पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


गढ़ी बल्देव, शमसाबाद निवासी प्रभुदयाल उदयपुर में नर्सरी चलाता था। चचेरे भाई राहुल ने बताया कि प्रभुदयाल की 29 फरवरी को शादी होनी थी। घर में तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदार भी आ चुके थे। प्रभुदयाल 19 फरवरी की रात कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। गांव पावसर के पास कुछ लोगों ने रोक कर हमला कर दिया। इसके बाद कार से टक्कर मार दी। सूचना पर गांव से परिजन पहुंचे। उसे अस्पताल ले गए। 20 फरवरी की रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे। महिलाएं रो रही थीं। पुरुष हाथों में पोस्टर लिए थे। उन्होंने प्रभुदयाल को इंसाफ दिलाने की मांग की। पुलिस ने किसी तरह समझाया। बाद में लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। डीसीपी पूर्वी जोन रवि कुमार ने पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजन ने पहले घायल का इलाज कराया था। मृत्यु के बाद पुलिस को सूचना दी है। पावसर गांव के दो युवकों पर लूट के दौरान हत्या का शक जताया है। मामले में हादसे का मुकदमा गुमानी बघेल और सूखा ठाकुर के खिलाफ दर्ज किया गया था। विवेचना की जा रही है। हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed