फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth died under suspicious circumstances, suspicion of murder

Agra News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, हत्या की आशंका

Fri, 01 Nov 2024 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Nov 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances, suspicion of murder
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- दिहुली के पास मिला शव, पास ही पड़ी थी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह बाजार खरीदारी के लिए गया था। शव सिरसागंज रोड गांव दिहुली के पास पड़ा मिला। बाइक भी पास पड़ी थी। परिजन हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया।

गांव शहजादपुर निवासी मुनेंद्र उर्फ शीलू (22) आसपास के गांव में पशुओं का उपचार करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर दिवाली के त्योहार पर वह बाजार खरीदारी करने के लिए गए थे। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर इधर-उधर तलाश करने लगे। लेकिन मुनेंद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच परिजन को सूचना मिली कि युवक का शव सिरसागंज रोड दिहुली बरनाहल के पास है। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। शव से कुछ दूर पर ही मृतक की बाइक और थैला पड़ा था। परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। जिसके चलते पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए मुनेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed