फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth committed suicide after his father did not give five hundred rupees

Firozabad: पापा से मांगे थे 500 रुपये, नहीं मिले तो उठाया खौफनाक कदम

Thu, 13 Oct 2022 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 03:46 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक युवक ने 500 रुपये के लिए अपने पिता के सपनों पर पानी फेर दिया। एक साल पहले बहू की मौत के बाद जब उसने बेटे की लाश देखी तो बिलख कर रोने लगा। 
 

विज्ञापन
youth committed suicide after his father did not give five hundred rupees
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद में पिता द्वारा पांच सौ रुपये न देने पर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह जिला अस्पताल आ गए। 
विज्ञापन


आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप बुधवार रात 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रसूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। इस बीच मृतक की पहचान युवराज (35) निवासी आसफाबाद लालपुर हजीरा के रुप में कर ली गई। युवक की मौत की खबर पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra University: कितनी सुरक्षित हैं पुस्तकें, आगरा विश्वविद्यालय के पास नहीं है लेखाजोखा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रक चलाता था युवक 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवक ट्रक चालक था। बताया जा रहा है कि पिछले साल उसकी पत्नी ने करवाचौथ का व्रत उसके लिए रखा था, लेकिन इसके बाद पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। उस पर एक बेटी है। पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रुप से पेरशान रहता था। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक ने पिता से पांच सौ रुपये खर्च के लिए मांगे थे। पिता द्वारा पांच सौ रुपये न दिए जाने पर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed