{"_id":"658dc2d160dc787a81059894","slug":"youth-commits-suicide-after-not-getting-job-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9831-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नौकरी न मिलने पर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नौकरी न मिलने पर युवक ने की खुदकुशी
Fri, 29 Dec 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
किशनी। सीआईएसएफ की परीक्षा में असफल होने से निराश गांव मिदिया निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव मिदिया निवासी 19 वर्षीय मोहन यादव ने हाल ही में सीआईएसएफ की परीक्षा दी थी। लेकिन वह परीक्षा में फेल हो गया। इससे वह निराश और गुमसुम हो गया था। बुधवार की रात रोज की तरह वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि शव फंदे पर लटका हुआ है। शव को देखते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन ने बताय कि मोहन बेहद होनहार था। उसने नौकरी पाने के लिए काफी मेहनत की थी। लेकिन परिणाम आने के बाद वह निराश हो गया था। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी उनके पास नहीं आई है। यदि कोई सूचना मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।