Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Beaten to Death Over Land Dispute in Firozabad

फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: पत्नी के साथ मारपीट, अगले दिन पति की पीट-पीटकर कर दी हत्या; गांव में तनाव

Sun, 15 Nov 2026 11:55 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

फिरोजाबाद के एका क्षेत्र में जमीन और मुकदमे की पुरानी रंजिश में 32 वर्षीय प्रदीप यादव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले ही उसकी पत्नी से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
 

विज्ञापन
Youth Beaten to Death Over Land Dispute in Firozabad
मृतक का फाइल फोटो और पुलिस पूछताछ करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के गांव उड़ेसर सिंहपुर में जमीन के पुराने विवाद व मारपीट के ताजा मुकदमे की रंजिश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खानदान के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप है। इस दुस्साहसिक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

 पुलिस और परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप यादव (32) पुत्र बज्र सिंह निवासी उड़ेसर सिंहपुर, एका का अपने ही खानदान के दूसरे पक्ष के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते 13 नवंबर को दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रदीप की पत्नी सरिता के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में 14 नवंबर को थाना एका में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब 3 बजे अचानक सरिता की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर सरिता का भाई वसुंधरा गांव से एक भगत को लेकर उनके घर पहुंचा था। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे प्रदीप उस भगत को बाइक से छोड़ने के लिए उसके गांव गया था। जब प्रदीप सुबह करीब 5 बजे वापस अपने गांव लौटकर पहुंचा, तो पहले से ही घात लगाए बैठे विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

 
विज्ञापन

चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीण, आरोपी फरार
प्रदीप की चीख-पुकार सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे, तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजन तुरंत घायल प्रदीप को संभालेते, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक प्रदीप दो बच्चों का पिता था और एटा में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई योगेश प्राइवेट शिक्षक और छोटा भाई संदीप किसानी करते हैं।


 

सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।  घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed