{"_id":"67cd1e7c10a473e448077c57","slug":"youth-arranged-money-by-selling-his-land-things-got-stolen-from-his-dickey-police-is-investigating-cctv-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जमीन बेचकर युवक ने की रुपयों की जुगाड़, डिकी से हो गए चोरी...सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जमीन बेचकर युवक ने की रुपयों की जुगाड़, डिकी से हो गए चोरी...सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Sun, 09 Mar 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:22 AM IST
सार
आगरा में एक युवक ने रुपयों की जरूरत होने पर जमीन बेच दी। वो रकम लेकर घर आ रहा था। रास्ते में सामान लेने के लिए रुका। उसके स्कूटर की डिकी में से ये रकम चोरी हो गई। रकम गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एक युवक ने रुपयों की जरूरत पड़ने पर जमीन बेच दी। तहसील में बैनामा करने के बाद 2.95 लाख रुपये मिले। वह एक्टिवा स्कूटर की डिकी में रखकर बाजार होते हुए घर आ गए। डिकी खोली तो रुपये नहीं थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना शाहगंज क्षेत्र के नगला अक्खे निवासी अजय पाल ने पुलिस को बताया कि रुपयों की जरूरत पड़ने पर जमीन बेची थी। 27 फरवरी को तहसील में आ कर एक युवक को बैनामा किया। बदले में उसने 2.95 लाख रुपये नकद दिए। उन्होंने वह रुपये एक्टिवा स्कूटर की डिकी में रख दिए। रास्ते में एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए थोड़ी देर रुके थे। घर जाकर डिकी खोली तो रुपये गायब थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान में जुटी है।
शादी समारोह से रुपये, गहनों भरा बैग चोरी
एक हफ्ते पहले पुलिस ने शादी में चोरी करने वाले गैंग के चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद भी गैंग सक्रिय है। रकाबगंज थाना क्षेत्र के एक होटल से 2 लाख रुपये नकदी और गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दो फरवरी की है घटना
घटना 2 फरवरी की है। छीपीटोला निवासी जीतू यादव ने बताया कि रात को एक निजी होटल में शादी थी। रुपयों और गहनों से भरा बैग उनके पास था। रात 12 बजे के आसपास दो युवक बैग चोरी करके ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।