{"_id":"64ac471c7e326281280e65aa","slug":"youth-and-family-going-to-farm-beaten-report-on-5-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1670-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत जा रहे युवक और परिजन को पीटा, 5 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत जा रहे युवक और परिजन को पीटा, 5 पर रिपोर्ट
Mon, 10 Jul 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में खेत पर जा रहे युवक व परिजन की सोमवार को पिटाई की गई। मामले में ग्रामीण ने 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
कसबा बिलराम निवासी लवकुश अपने पिता नौबत एवं भाई हुकुम सिंह के साथ रविवार को खेत पर जा रहा था। उसका कहना है कि जब वह गैंदालाल के मकान से गुजरे तो गैंदालाल व उसके परिजन राधे रामन, उमेश, भूदेव, टिंकू, अनिल के द्वारा गाली गलौज की गई। जिसका विरोध करने पर उसकी व उसके पिता और भाई की पिटाई की गई। जब वह जान बचाकर वापस भाग कर घर के अंदर गए तो आरोपी पीछे पीछे घर में घुस आए। चीख पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की तहरीर सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी गई।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।