फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youngster dies due to electric shocked police file fir against power company

Agra: करंट लगने से युवक की मौत, बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:01 AM IST
सार

आगरा करंट लगने से युवक की माैत हो गई। परिजनों ने टोरंट पाॅवर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
youngster dies due to electric shocked police file fir against power company
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के मलपुरा में धनौली के विपती नगर में बुधवार शाम करंट लगने से सनी (28) की मौत हो गई। परिजन ने टोरंट पॉवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विपती नगर निवासी मृतक के पिता रमाकांत ने पुलिस को बताया कि टोरंट पाॅवर ने पूर्व में बिजली का बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया था। बिल जमा होने के बाद कनेक्शन तो जोड़ दिया, लेकिन तारों की सही से टेपिंग नहीं की। घर के दरवाजे पर लगे बिजली के मीटर के खुले तारों में हाथ लगने से बुधवार शाम सनी को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में मलपुरा थाने में तहरीर दी गई। मामले में टोरेंट पॉवर कर्मियों की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed