{"_id":"5f3908828ebc3e3ce72755af","slug":"youngman-died-due-to-electric-current-while-caught-pigeon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंजः कबूतर पकड़ते युवक को लगा करंट, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंजः कबूतर पकड़ते युवक को लगा करंट, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Sun, 16 Aug 2020 03:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Aug 2020 03:51 PM IST
सार
- कबूतर पकड़ते समय हुआ हादसा
- पुलिस ने युवक का शव भेजा पोस्टमार्टम को
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में ढ़ोलना के ग्राम इखौना में रविवार को कबूतर को पकड़ते समय हाइटेंशन लाइन छू जाने से लगे करंट से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुनेश (25) पुत्र जवाहर सिंह निवासी इखोना कबूतर पालने का काम करता था। सुबह के समय उसने अपने कबूतरों को दाना खिलाने के लिए बाहर निकाला। इस बीच एक कबूतर उड़ने लगा। कबूतर को उड़ता देख युवक उसे पकड़ने के लिए पीछे भागा। कबूतर पास से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की तरफ चला गया। जब युवक ने उसे पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तभी उसका हाथ लाइन से छू गया।
हाथ छूते ही उसे तेज करंट लगा और उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव देखकर परिजन चीत्कार करने लगे। युवक की करंट से मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मासूम के सिर से उठा पिता का साया
मृतक की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। युवक की मौत से बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी सीमा का रो रोकर बुरा हाल है। उसके सामने मासूम के लालन पालन की चिंता है।
परिवार में सबसे छोटा था युवक
मृतक युवक मुनेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने भाई, पिता आदि के साथ खेती किसानी में भी हाथ बंटाता रहता था। सबसे छोटे बेटे की करंट से मौत की घटना के बाद परिजन काफी सदमे में है। उसकी मां गुनमाला का रो रोकर बुरा हाल है।