फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youngman Died Dispute Of Land In Fatehpur Sikri Crime News

फतेहपुरसीकरी में युवक की लाठी-डंडे से पीट पीटकर नृशंस हत्या से सनसनी

Wed, 01 Jul 2020 05:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Jul 2020 05:44 PM IST
सार

  • सिरौली गांव में सगे भाइयों के परिवार हुआ खूनी संघर्ष 
  • हमले में तीन लोग घायल, मां ने चार लोगों को किया नामजद

विज्ञापन
Youngman Died Dispute Of Land In Fatehpur Sikri Crime News
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के राजस्थान सीमा से सटे गांव सिरौली में मंगलवार को मेड़ में बाड़ लगाने के विवाद में सगे भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे से पीटकर शंकरलाल (32) की जाने ले ली गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की मां ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ग्राम सिरौली निवासी नाहर सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण ने बताया कि मंगलवार को उसके चाचा उमाचरण सिंह खेत की मेड़ पर मुंडी गाड़कर तार फेंसिंग कर रहा था। मुंडियों का कुछ हिस्सा चाचा ने उसके खेत की तरफ कर दिया था। इसका विरोध करने पर उमाचरण पक्ष के रामेश्वर सिंह, वीरेंद्र आदि ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन


हमले में शंकरलाल (32) और दूसरे पक्ष के वीरेंद्र और रामेश्वर समेत कुल चार लोग घायल हो गए। शंकर लाल की हालत गंभीर देख परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। जहां शंकर लाल की मौत हो गई। मौत के बाद घरवाले शव लेकर घर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक सुलह के लिए पंचायत होती रही। इसी बीच शंकरलाल की मां अशर्फी देवी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से हमलावर फरार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed