फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Youngman Become Millionaire In One Crore Twenty Lakh Rupees In Account

आगरा: बाइक मिस्त्री के खाते में 10 दिन में आठ लाख का लेन-देन, साइबर क्राइम की आशंका

Fri, 24 Sep 2021 12:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Sep 2021 12:52 AM IST
सार

आगरा जिले के आंवलखेड़ा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के बैंक खाते से लाखों रुपये का लेन-देन हो गया और उसे भनक तक नहीं लगी। इसकी जानकारी तब हुई जब वह बैंक से रुपये निकालने गया। अब बैंक कर्मचारी पड़ताल में जुटे हैं।

विज्ञापन
Agra News:  Youngman Become Millionaire In One Crore Twenty Lakh Rupees In Account
आगरा: कपिल के खाते में आए रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन क्षेत्र के गांवखांडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक बाइक मिस्त्री के बचत खाते से 10 दिन में 8,34,625 रुपये का लेन-देन हुआ। उसको भनक तक नहीं लगी। उसके शाखा में पहुंचने पर रुपये निकालने की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक ने खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी। आशंका है कि खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन अवैध धन जमा करने और निकासी में किया है। बैंक अपने स्तर पर जांच कर रहा है।

विज्ञापन


शाखा प्रबंधक राजीव वर्मा ने बताया कि गांव गढ़ी रामबख्श, आंवलखेड़ा निवासी कपिल कुमार ने 26 अगस्त को बैंक में 2500 रुपये से खाता खोला था। उसने खाते से कभी 500 रुपये तो कभी 200 रुपये निकाले। 12 सितंबर को उसके खाते में मात्र 180 रुपये बचे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बस में बेटी से दुष्कर्म मां से छेड़छाड़ प्रकरण: हर पहलू पर बारीक जांच, आगरा में होगा किशोरी के कपड़ों का फोरेंसिक टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सितंबर को यूपीआई के माध्यम से उसके खाते में सबसे पहले 20 हजार रुपये जमा हुए। यह कुछ देर बाद ही एटीएम कार्ड से निकाल लिए गए। बाद में 19 हजार और जमा हो गए। बाद में कभी दस हजार तो कभी 15 हजार रुपये खाते में आए और निकाल लिए गए। 22 सितंबर तक खाते से 30 बार में 8,34,625 रुपये का लेनदेन किया गया।  

बैंक में जारी हुआ था अलर्ट
प्रबंधक के मुताबिक, बचत खाते से कुछ ही दिनों में आवश्यकता से अधिक बार लेनदेन होने पर ऑफलाइन ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट (ओटीएमएस) से मोबाइल पर अलर्ट जारी किया गया। अलर्ट जारी होने पर प्रबंधक ने बचत खाते से जुडे़ तीन मोबाइल नंबरों पर खाता धारक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। 

22 सितंबर को खाता धारक कपिल बैंक पहुंचे और पांच हजार रुपये निकाले। कैशियर ने यह जानकारी प्रबंधक को दी। उन्होंने खाताधारक कपिल को बुलाकर खाते में 4.17 लाख रुपये जमा होने और निकालने के बारे में पूछा। मगर, वो कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर प्रबंधक ने खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी। बताया कि खाते में अब 581 रुपये ही बचे हैं।

1.20 करोड़ रुपये जमा होने का मचा हल्ला
गांव गढ़ी रामबख्श निवासी कपिल का कहना है कि बैंक में जब वो रुपये निकालने गए थे तो उन्हें बताया गया कि खाते में 1.20 करोड़ रुपये जमा हुए थे। इसमें से 60 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। बाकी रकम अभी खाते में पड़ी है। इतनी बड़ी रकम के लेन-देन से वो घबरा गया। इस पर बैंक अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने पासबुक ले ली। जांच की कहकर घर भेज दिया। कस्बे में उनके खाते में 1.20 करोड़ रुपये जमा होने का हल्ला मच गया।

साइबर अपराधी करते हैं खातों का इस्तेमाल
बैंक प्रबंधक राजीव वर्मा का कहना है कि उन्हें मामला साइबर क्राइम से जुड़ा लग रहा है। इस संबंध में जांच की जा रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस के साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, इस तरह से खातों को इस्तेमाल साइबर अपराधी करते हैं। 

वह किसी खाते को किराये पर या जानकारी लेकर इस्तेमाल करते हैं। लोगों को झांसे में लेकर एक साथ रकम जमा कराई जाती है। इसके बाद निकाल भी ली जाती है। ऐसे में जिसका खाता होता है, उसे पुलिस पकड़ती है। खाते से रकम निकालने वाले का पता नहीं चल पाता है।

शिकायत मिलने पर होगी जांच
एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि मामला बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। अभी पुलिस के पास शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed