फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youngman Attacks with knife on Women in House Crime News Agra

यूपीः घर में अकेली थी महिला, सिरफिरे युवक ने कर दिया चाकुओं से हमला, जानिए पूरा मामला

Tue, 12 Nov 2019 11:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Youngman Attacks with knife on Women in House Crime News Agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के बसई में रविवार को सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में घर में घुसकर एक महिला को चाकू से कई वार करके लहूलुहान कर दिया। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायल महिला बसई निवासी आरती पत्नी राजीव है। टैक्सी चालक राजीव की शादी छह साल पहले आरती से हुई थी। आरती नुनिहाई की रहने वाली है। एक साल पहले पति से विवाद होने पर मायके चली गई थी। यहीं पर क्षेत्र का कलुआ उर्फ राजू उसे परेशान करने लगा था। 
विज्ञापन


आरती कुछ दिन पहले पति के पास आ गई थी। सोमवार को राजीव दिल्ली गया था। आरती घर में अकेली थी। पूर्वाह्न 11:30 बजे कलुआ आया। उसने चाकू से आरती के हाथ और सीने पर कई वार किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार आ गए। उन्होंने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का पति दिल्ली में था। वह रात में घर आया है। उसकी तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम गई थी, लेकिन वह फरार हो गया।

लापरवाही : आधा घंटे बाद इमरजेंसी में किया भर्ती
सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि आरती के चाकू मारने से खून बह रहा था। इस पर प्रभारी निरीक्षक उसे खुद अपनी गाड़ी से एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाए।

मगर, चिकित्सक ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती कराओ। अब मरीज की हालत ठीक है। इस पर सीओ ने अधीक्षक से बात की। मगर, वह भी कुछ नहीं कर सके। बाद में मामला प्रिंसिपल तक पहुंचा। तब जाकर महिला को भर्ती किया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि महिला का मेडिको लीगल कराने के लिए कहा था। भर्ती नहीं करने की बात गलत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed