{"_id":"63dca5daa0761468ae074aa2","slug":"younger-brother-killed-the-elder-brother-delay-in-opening-the-door-of-the-house-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा: पिता बोले- सीढ़ियों से पैर फिसल जाने से हुई मौत, जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा: पिता बोले- सीढ़ियों से पैर फिसल जाने से हुई मौत, जांच कर रही पुलिस
Fri, 03 Feb 2023 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 02:57 PM IST
सार
सैफई उपचार कराकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा नगर के मोहल्ला यादव नगर में बीती रात्रि घर का दरवाजा खोलने गया युवक का सीढ़ियों से पैर फिसल जाने से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए किशनी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे सैफई रैफर कर दिया। इलाज कराकर वापस लौटते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।
विज्ञापन
यादव नगर निवासी दीवान चंद्र पुत्र देवीदयाल दुबे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात्रि छोटा पुत्र संजीव घर आया। दरवाजा खटखटाने पर दूसरा बेटा शैलेंद्र दरवाजा खोलने जा रहा था। सीढ़ियों पर अंधेरा होने के कारण उसका पैर फिसल गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे उपचार के लिए किशनी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने सैफई रैफर कर दिया। सैफई उपचार कराकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।
विज्ञापन
ये है चर्चा
यादव नगर में युवक की मौत हादसा है या हत्या। इस पर मोहल्ले के लोग चर्चा कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक दोनों भाइयों के झगड़े में एक भाई ने दूसरे भाई पर जानलेवा हमला किया था। जिससे युवक की मौत हुई। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता ने हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन