फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Younger brother killed elder brother for standing in way of his relationship with his sister-in-law

पत्थर से कूंचा सिर, गमछे से घोंटा गला: भाभी के प्यार में अंधा देवर, शौच कर रहे भाई को खेत में मार डाला

Thu, 18 Jun 2026 11:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Jun 2026 11:26 PM IST
सार

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि चार माह पूर्व 19 फरवरी को अमित की शादी प्रेमनगर निवासी खुशी से हुई थी। शादी के बाद ही उसके भाभी खुशी से संबंध बन गए थे। भाई के होते हुए दोनों का साथ रहना मुश्किल था। 

विज्ञापन
Younger brother killed elder brother for standing in way of his relationship with his sister-in-law
मृतक अमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित थाना सदर के सुल्तानपुरा में रेस्टोरेंट कर्मी अमित उर्फ सोमू की हत्या उसके सगे भाई भोलू ने की थी। भाभी से प्रेम संबंध में बाधक बनने पर रास्ते से हटाने के लिए उसे पत्थर से कूंच कर गमछे से गला घोंट दिया था। पुलिस मामले में भाभी को भी आरोपी बना रही है। अवैध संबंधों के चलते भाई के भाई की हत्या करने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

सिर पर पत्थर, गमछे से घोंटा गला
सुल्तानपुरा क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत में युवक का रक्तरंजित शव मिला था। युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई थी। शिनाख्त क्षेत्र की छोटी बस्ती निवासी 22 वर्षीय अमित उर्फ सोलू के रूप में हुई थी। वह आगरा कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। मृतक के छोटे भाई भोला ने उसके साथ काम करने वाले युवक पर हत्या का शक जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से खुला राज
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो अमित के घर से निकलने के बाद भोलू भी उसके पीछे जाता दिखा। पुलिस को एक सीसीटीवी में हत्या के बाद भोला बदहवास हालात में भागता दिखा। पुलिस अंतिम संस्कार तक रुकी रही। इसके बाद घर आकर भोला से पूछताछ की। 

विज्ञापन

शादी के बाद बन गए थे भाभी से संबंध
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि चार माह पूर्व 19 फरवरी को अमित की शादी प्रेमनगर निवासी खुशी से हुई थी। शादी के बाद ही उसके भाभी खुशी से संबंध बन गए थे। भाई के होते हुए दोनों का साथ रहना मुश्किल था। तीन दिन पहले भाई ने उसे भाभी के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया था। इसके बाद दोनों में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद भाभी खुशी ने ही भाई को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। 

खेत में किया कत्ल
बुधवार सुबह जब भाई काम के लिए निकला तो वह भी पीछे-पीछे गया था। रास्ते में भाई खेत में शौच करने के लिए चला गया। वह भी पीछे से खेत पर पहुंच गया। खेत में क्षेत्र के ज्यादातर लोग शौच के लिए आते थे, इसलिए भाई को शक नहीं हुआ। भाई शौच कर जैसे ही उठने लगा उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर भाई के सिर और मुंह पर कई वार किए। भाई के बेसुध होते ही गमछे से उसका गला घोंट दिया। शरीर में हरकत बंद होने के बाद गमछे से मुंह छिपाते हुए वहां से भाग निकला।

खुद भी रोने का बहाना करता रहा आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद भोला वहां से निकल गया। एक सुरक्षित स्थान पर जाकर हाथ मुंह धोया और कपड़े साफ किए। घर आकर दूसरे कपड़े पहन लिए। लोगों को हत्या की जानकारी होने के बाद खुद भी आकर रोने का बहाना करने लगा। पुलिस को भी अपने भाई के साथ काम करने वाले युवक से विवाद होने की बात कहकर जांच को मोड़ने का प्रयास किया।

भोला को फंसता देख भाभी ने किया आत्महत्या का प्रयास
अमित की हत्या में भोला का हाथ होने के शक में जब पुलिस ने घर आकर भोला से पूछताछ की तो खुशी भी डर गई। खुशी के चेहरे पर पति की मौत के बाद भी कोई शिकन नहीं देख पुलिस को भी शक हो गया। खुद के फंसने के डर से खुशी भी डर गई। उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed