{"_id":"69cb7522e988df33380da512","slug":"young-woman-assault-by-known-person-in-agra-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर की ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर की ऐसी हरकत; जीते जी मर गई वो
Tue, 31 Mar 2026 12:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:48 PM IST
सार
आगरा में युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक से होटल में ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व परिचित युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और पति को आपत्तिजनक वीडियो भेजने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च, 2025 को वह अपने पिता को खाना देने जा रही थी। रास्ते में पूर्व परिचित नगला पदी निवासी लक्ष्मण मिल गया। मदद के बहाने बाइक पर बैठा लिया। डराकर एक होटल में ले गया, वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार से अधिक रुपये ठग लिए। अब रुपये देने से मना करने पर आरोपी नाराज हो गया और पति को इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक वीडियो भेज दिए। एसीपी अक्षय महाडिक ने बताया पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।