{"_id":"662baa8332c5180d680c3c47","slug":"young-men-are-making-obscene-photos-and-videos-of-anm-viral-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116529-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक एएनएम के अश्लील फोटो और वीडियो कर रहे वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक एएनएम के अश्लील फोटो और वीडियो कर रहे वायरल
Fri, 26 Apr 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
युवक एएनएम के अश्लील फोटो और वीडियो कर रहा वायरल
संबंध बनाने के लिए कर रहे ब्लैकमेल, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। एक मोहल्ला निवासी एएनएम को युवक ब्लैकमेल कर रहे हैं। संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। परेशान पीड़िता ने किशनी थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती लखनऊ से एएनएम का कोर्स कर रही है। इस बीच कन्नौज के थाना सकरावा क्षेत्र निवासी अंशू यादव उसके पीछे पड़ गया। वह आए दिन युवती को परेशान करता है। उसका एक साथी पिंटू यादव भी छात्रा को संबंध बनाने को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। फोन पर मैसेज भेजने के साथ ही पास आने के लिए कहते हैं। मना करने पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। आरोपी युवती को फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। आरोपियों की इस हरकत से परेशान होकर युवती ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को साथ हो रही घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।