फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man's condition worsens due to quack treatment, death

Agra News: झोलाछाप के इलाज से युवक की बिगड़ी हालत, मौत

Fri, 08 Nov 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Young man's condition worsens due to quack treatment, death
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव में नगला साधू गांव में बुखार से पीड़ित युवक की झोलाछाप के लापरवाही से इलाज करने के चलते हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर युवक को अलीगढ़ रेफर किया गया। डाक्टरों ने युवक को अलीगढ़ से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव लेकर वापस पहुंचे ग्रामीणों ने झोलाछाप के क्लीनिक के सामने जमकर हंगामा कर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश भी की। लेकिन तभी मौके पर सीएमओ मय टीम पहुंच गए। सीएमओ की मौजूदगी में टीम ने झोलाझाप की क्लीनिक को सीज किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


बुखार से मरे युवक नीरज कुमार (25) नगला साधू वाहिदपुरमाफी गांव का निवासी था। वह भाकियू किसान यूनियन हलधर का सदस्य भी था। बताया गया कि युवक को 4-5 दिन से बुखार आ रहा था। बुखार का इलाज कराने के लिए परिजन ढोलना में पहले झोलाछाप राजू के पास पहुंचे। झोलाछाप राजू ने नीरज का इलाज शुरू किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उसकी हालत बिगड़ती गई, इस पर परिजन उसे दूसरे झोलाछाप अंबर के पास ले गए। अंबर युवक का इलाज करता रहा। उसने कहा कि जल्द ही नीरज की हालत में सुधार होगा। उसकी डेंगू की किट से टेस्टिंग की। जांच में नीरज डेंगू पॉजीटिव मिला। बृहस्पतिवार को युवक की हालत और बिगड़ गई, इस पर परिजन उपचार के लिए उसे अलीगढ़ लेकर गए। यहां डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। लेकिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह परिजन व ग्रामीण शव लेकर झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंच गए। वहां झोलाछापों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताने लगे। आक्रोशितों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जाम नहीं लगाने दिया। मौके पर सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. एसके सिंह, तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्र की टीम मौके पर पहुंची।
साथ ही आक्रोशित परिजन से बातचीत की गई। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा गया, लेकिन पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार के लोग सहमत नहीं हुए। युवक के चाचा ग्याप्रसाद ने सीएमओ को बताया कि झोलाछापों की लापरवाही से युवक की जान गई है। जब ज्यादा हालत खराब हो गई तब बाहर के लिए रेफर किया गया।
यदि समय से नीरज को रेफर किया होता तो जान बच जाती। परिजनों का आक्रोश शांत करने के पश्चात सीएमओ ने टीम के साथ झोलाछाप राजू और झोलाछाप अंबर के क्लीनिक सीज कर दिए। दोनों ही झोलाछाप मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।



पहले भी दिया था नोटिस, नहीं बंद किया क्लीनिक

कासगंज। ढोलना के झोलाछापों को पहले भी चिकित्सा विभाग ने नोटिस जारी किया था। क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए थे। झोलाछापों ने क्लीनिक बंद करने का आश्वासन चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिया, लेकिन क्लीनिक बंद नहीं किया। चिकित्सा विभाग की इस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



किसान यूनियन हलधर ने उठाई कार्रवाई की मांग

कासगंज। किसान यूनियन हलधर के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक नीरज की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब तक झोलाछापों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक किसान यूनियन हलधर विरोध प्रदर्शन करेगी। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से भी किसान नेता की बातचीत हुई और उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया।




- बुखार पीड़ित युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे दो क्लीनिक सीज कर दिए हैं एवं नोटिस जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। अन्य बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों पर भी कार्रवाई होगी- डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed