फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man went with friends murder family members horrified to see condition of dead body

पहले पार्टी फिर दी मौत: दोस्तों के साथ गया था युवक, चाकू से गोदकर ली जान; लाश की हालत देख सहम गए घरवाले

Tue, 18 Jul 2023 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 02:33 PM IST
सार

आगरा कुंडोल में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। किसी को शक न हो इसलिए लाश के झाड़ियों में छुपा दिया गया। ग्रामीणों ने सुबह के समय लाश को देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर थाना पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की लाश को देख परिवारीजनों में चीत्कार मच गया। 
 

विज्ञापन
young man went with friends murder family members horrified to see condition of dead body
मृतकों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के कुंडोल में मैरिज होम के पास झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई। लाश को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। युवक की पहचान होते ही उसके परिवार के लोग मौके पर आ गए। परिवारीजनों ने बताया कि युवक बीती रात से लापता था। वो दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कुंडोल निवासी  रोहित उर्फ बड़े पुत्र शाहूकार धाकरे का  शव मंगलवार सुबह मैरिज होम के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। किसी ने  चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। रोहित अविवाहित था और बेलदारी का काम करता था। बताया गया है कि सोमवार को काम से लौटने के बाद घर से खाना खाकर निकल गया था। उसके घर न लौटने पर पिता ने रात 8.30 बजे उसके मोबाइल पर फोन किया तो किसी और ने उठाया। उसने  संतोष जनक जवाब नहीं दिया। उसके बाद भी रोहित घर नहीं लौटा।

ये भी पढ़ें - छात्रा अपहरण केस: घरवालों के पास 15 माह बाद आया फोन, बोली- बालिग होने का था इंतजार...; सुनाई ऐसी खबर उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह मिली लाश

बताया गया है कि मंगलवार सुबह ग्रामीण जब शिव गार्डन मैरिज होम के पास से गुजर रहे थे, तो रोहित की लाश वहां पर पड़ी देखी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ परिवार के लोग मौके पर आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

ये भी पढ़ें - पत्नी से अफेयर का शक: पति ने ससुर और चाचा के साथ मिलकर चचेरे भाई को मार डाला, लाश के साथ किया घिनौना काम

विज्ञापन

हत्या से पहले की पार्टी 

लाश  के पास  ही बीयर की खाली बोतल, नमकीन के पाउच भी मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्या से पूर्व हत्यारों ने वहां बैठकर बीयर पी।,उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सुबह एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है। रोहित बेलदारी का काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें - शादी या सौदा: तीसरी बार बनी दुल्हन, सुहागरात के बाद करती है ऐसी करतूत; तीन दूल्हों को कहीं का नहीं छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed