{"_id":"65af9959e9ddf5e84901e227","slug":"young-man-was-taken-hostage-and-beaten-with-a-belt-threatened-to-kill-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: युवक को बंधक बनाकर बैल्ट से पीटा, आरोपियों ने बनाया वीडियो; जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: युवक को बंधक बनाकर बैल्ट से पीटा, आरोपियों ने बनाया वीडियो; जान से मारने की दी धमकी
Tue, 23 Jan 2024 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:17 PM IST
सार
एक युवक को बंधक बनाकर बैल्ट से पिटाई की गई। इस पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और उसे घायलवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवक को बंधक बनाकर बैल्ट से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के मोहल्ला कटरा निवासी एक युवक को नामजद लोग गाड़ी में डाल कर ले गए। उसको एक दुकान में बंधक बनाकर काफी देर तक बैल्ट से पिटाई की गई। इस दौरान आरोपियों ने पीटने का वीडियो भी बनाया। जानकारी होने के बाद युवक के परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी। घायल का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी शशि वर्मा का पुत्र समीर वर्मा उर्फ सेमू 21 जनवरी की देर शाम भांवत चौराहा के पास गया हुआ था। तभी वहां मौजूद मोहल्ला राजा का बाग निवासी आकाश उर्फ अक्की, पुरोहिताना निवासी आयूष मिश्रा व पांच अन्य लोग आ पहुंचे। आरोपियों ने जबरन समीर को गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ ले गए। एक दुकान में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां आरोपियों ने युवक की बैल्ट से काफी देर तक पिटाई की।
वहीं एक साथी ने पिटाई का पूरा वीडियो बनाया। युवक को जान से मारने की धमकी देकर कहा कि दोबारा मिला तो जान से मार देंगे। परिजन ने तलाश शुरू की तो युवक घायल अवस्था में चांदेश्वर रोड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो माह पहले बाइक राइडिंग से शुरू हुआ था विवाद
पीड़ित की मां ने बताया कि दो माह पहले बाइक राइडिंग को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मारपीट करने वाले एक युवक के साथ समीर के साथी ने हाथापाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए 21 जनवरी को नामजद लोग उसे पकड़ कर ले गए और बंधक बनाकर पीटा। मंगलवार को समीर की मां ने एसपी से मुलाकात की। उनसे कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।